जलालाबाद में पुलिसकर्मियों पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला

जलालाबाद,12 मई - (जतिन्दर पाल सिंह) - बीती देर शाम जलालाबाद के मन्ने वाला सड़क पर स्थित फाटक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड के जवानों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डंडों के साथ हमला करने का समाचार मिला है। इस हमले में ड्यूटी दे रहे दोनों होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं। इनको सिविल अस्पताल जलालाबाद में भर्ती करवाया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। घटना का पता लगते ही मौके पर डीएसपी जलालाबाद जसपाल सिंह ढिल्लों और थाना सिटी प्रमुख अमरिन्दर सिंह भंडारी पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।