लॉकडाउन के बीच आज से शुरू होगी ट्रेन सेवा, दिल्ली से रवाना होंगी 8 ट्रेनें

नई दिल्ली,12 मई - लॉकडाउन के बीच आज से ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली स्टेशन से जिन 15 स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाना है। उसकी शुरुआत आज होनी है। आज 8 ट्रेनें शुरू होंगी, जो दिल्ली से निकलेंगी या अलग-अलग शहरों से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

आज से इन जगहों के लिए शुरू हो रही है ट्रेन सेवा -:

नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, नई दिल्ली से बेंगलुरु, नई दिल्ली से बिलासपुर, हावड़ा से नई दिल्ली, राजेंद्र नगर से नई दिल्ली, बेंगलुरु से नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली, अहमदाबाद से नई दिल्ली।