पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार

नई दिल्ली, 12 मई - (जगतार सिंह) - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हुआ है और उनकी कोविड-19 की जांच में संक्रमण नहीं पाया गया है। वह रविवार रात से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। एम्स सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।