80 हजार प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का जरिया बना फिरोज़पुर रेल मंडल

फिरोज़पुर,12 मई - (गुरिन्दर सिंह) - कोरोना संकट के कारण पंजाब फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए उत्तर रेलवे की तरफ से शुरू की विशेष रेल सेवा के दौरान बीती रात फिरोज़पुर मंडल से 50वीं विशेष रेलगाड़ी जालंधर सिटी से फैजाबाद के लिए रवाना हुई। जानकारी देते मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को उनके राज्यों में भेजने के लिए राज्य सरकार की मांग पर फिरोज़पुर मंडल द्वारा अबतक उत्तर प्रदेश के लिए 32, बिहार के लिए 12, झारखंड के लिए 4और मध्य प्रदेश के लिए 2 विशेष रेलगाड़ियों के द्वारा करीब 80 हजार प्रवासी मजदूरों की घर वापसी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फिरोज़पुर मंडल में जालंधर से 25, लुधियाना से 21 और अमृतसर से 4 और अम्बाला मंडल से 13 विशेष रेलगाड़ियां चलाईं गई हैं।