वैबको के पूर्व चेयरमैन और कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त का दिल का दौरा पड़ने से निधन 

बठिंडा,14 मई - (अमृतपाल सिंह वलाण) - विधानसभा हलका मोड़ से कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता सुखराज सिंह नत्त का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसका पता चलते उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। सुखराज सिंह नत्त का समूचे हलके के लोगों के साथ अथाह प्रेम था और वह प्रत्येक के दुख-सुख में शरीक होते थे। उन्होंने साल 2002 में विधानसभा हलका जोगा से कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था, जिसके बाद उन्होंने दो बार विधानसभा चुनाव में आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव लड़ा, परन्तु उनको सफलता नहीं मिल सकी। वह साल 2002 से 2007 तक वैबको के चेयरमैन भी रहे।