भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल ने तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र 

गुरूहरसहाय, 14 मई - (कपिल कंधारी) - आज गुरूहरसहाय के तहसील कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की ओर से अपनी मांगों को लेकर गुरूहरसहाय के तहसीलदार मैडम नीलम को अपना मांग पत्र सौंपा। प्रधान ने मांग की, कि किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए लगातार नहर के पानी और निर्विघ्न बिजली 15 जून से दी जाये, सस्ते बीज मुहैया करवाए जाएं जिससे धान की सीधी बिजाई को कामयाब बनाया जा सके।