तरनतारन के चार कोरोना पॉजिटिव श्रद्धालु स्वस्थ होकर घरों को लौटे 

तरनतारन, 14 मई - (हरिन्दर सिंह) - सिविल अस्पताल तरनतारन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोविड-19 से पीड़ित चार श्रद्धालुओं, जिनकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है, को घर भेज दिया गया है। इस मौके पर एसडीएम रजनीश अरोड़ा, सिविल सर्जन डॉक्टर अनूप कुमार, डीएमसी डॉक्टर स्वर्णजीत धवन और एसएमओ डॉक्टर इन्दरमोहन गुप्ता ने स्वस्थ होकर घरों को रवाना किये चारों श्रद्धालुओं को फूल भेंट किये और उनको विशेष हिदायतें दी गई।