5वीं पढ़े शातिर ठग ने दो राज्य के पुलिस आधिकारियों को बनाया ठगी का शिकार 

फाजिल्का, 15 मई - (प्रदीप कुमार) - आम लोगों के साथ ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं, परन्तु कोई पुलिस के उच्च आधिकारियों को ठगी का शिकार बना दे, ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है। मामला जलालाबाद के गांव पंडितों वाली झुग्गियों  का है जहां एक 5वीं पढ़े हुए शातिर ठग ने पंजाब और हरियाणा प्रदेश के कई पढ़े लिखे पुलिस आधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ठगी का शिकार बना दिया, इसको लेकर फाजिल्का जिला पुलिस की तरफ से शातिर ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त शातिर ठग पुलिस के आधिकारियों को नशा तस्करों को पकड़वाने के नाम पर रुपए की मांग करता था और पैसे मिलने के बाद उक्त शातिर ठग भाग जाता था। फिलहाल पुलिस को कथित दोषी से अहम खुलासे होने की उम्मीद है।