लुधियाना में दो अज्ञात व्यक्तियों के शवों में पाया गया कोरोना पॉजिटिव 

लुधियाना, 15 मई - (सलेमपुरी) - लुधियाना में दो अज्ञात व्यक्तियों के शवों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सिविल सर्जन डा राजेश बग्गा ने बताया है कि सिविल अस्पताल लुधियाना में कल दो अज्ञात मृतक व्यक्तियों के शव लाये गए थे, जिसके कारण  कोरोना की जांच के लिए उनके नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए थे, की रिपोर्ट आज प्राप्त हुई, जिसमें उन दोनों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।