पुरानी रंजिश के चलते दुकानदार की गोलियां मारकर हत्या 

फिरोज़पुर,17 मई - (जसविन्दर सिंह संधू) - आरिफ के पुलिस थाना के अधीन पड़ते गांव बंडाला में कुछ हथियारबंद व्यक्तियों की ओर से दुकानदारकी गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुलविन्दर सिंह ( 28 साल) पुत्र जम्बर सिंह निवासी गांव बंडाला के रूप में हुई है। वह कृषि के साथ-साथ अपने गांव बंडाला में करियाने की दुकान भी चलाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ व्यक्ति गाड़ियों में सवार होकर आए और गोलियां मारकर फरार हो गए। कुलविन्दर सिंह को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल फिरोज़पुर में लेकर आने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही आरिफ के पुलिस थाना के एसएचओ गुरविन्दर सिंह भुल्लर ने पुलिस समेत मौके पर पहुंचकर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं गोली मारने का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।