मुंबई में सड़क दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल

मुंबई,17 मई - महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। नवी मुंबई के कमोठे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक बाबा साहेब तुपे ने यह जानकारी दी।