ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो की मौत, दो गंभीर घायल 

सुनाम ऊधम सिंह वाला/छाहड़, 17 मई - (हरचन्द सिंह भुल्लर,सरबजीत सिंह धालीवाल,जसवीर सिंह औजला) - आज सुबह नजदीकी गांव चट्ठा ननहेढ़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से दो व्यक्तियों की मौत और दो के गंभीर घायल होने की खबर है। जानकारी देते गांव के पंच बलवंत सिंह और गुरप्यार सिंह चट्ठा ने बताया कि एक किसान मित्ता सिंह गांव के ही पांच अन्य व्यक्तियों के साथ अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद भरकर ला रहा था। आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे जब वह सभी ही खाद की ट्राली खेत में उतारकर गांव के नजदीक से गुज़रती एक ड्रेन की पटरी से वापस आ रहे थे तो ट्रैक्टर में अचानक कोई तकनीकी खराबी आने से एक मोड़ पर ट्रैक्टर मुड़ नहीं सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्रेन में गिरकर पलट गया। जिस कारण निरभै सिंह (45) पुत्र जीत सिंह निवासी चट्ठा ननहेढ़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरध्यान सिंह पुत्र गुरमुख सिंह, देव सिंह पुत्र जंगीर सिंह और ट्रैक्टर चालक मित्ता सिंह पुत्र नरंजण सिंह गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायलों को इलाज के लिए सुनाम के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां  डॉक्टरों ने गुरध्यान सिंह और देव सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए दोनों को इलाज के लिए रजिन्दरा अस्पताल पटियाला भेज दिया गया। राजिन्दरा अस्पताल में इलाज के दौरान गुरध्यान ने भी दम तोड़ दिया।