गांव बादल में गुरदास सिंह बादल नमित पाठ का भोग और श्रद्धांजलि समागम

श्री मुक्तसर साहिब,19 मई - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई और वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पिता गुरदास सिंह बादल पूर्व लोकसभा मेंबर नमित आज गृह गांव बादल जिला श्री मुक्तसर साहिब में श्री अखंड साहिब का भोग डाला गया। इस मौके पर रागी जत्थे द्वारा वैरागमयी कीर्तन किया गया। अंतिम अरदास के मौके पर प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और डीजीपी दिनकर गुप्ता के इलावा अन्य पारिवारिक मेंबर, करीबी रिश्तेदार और इलाके के लोग उपस्थित थे। मनप्रीत सिंह बादल ने इस मौके पर बोलते दुख व्यक्त करने के लिए समूह संगत का धन्यवाद किया।