भावुक होकर मनप्रीत ने ईश्वर से दौलत, शोहरत के बदले चार दिन के लिए मांगे मां-बाप 

मंडी किल्यांवाली, 19 मई - (इकबाल सिंह शांत) - सिर्फ 55 दिनों में मां-बाप को गवांने वाले वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने भावुक होकर ईश्वर से सारी दौलत, शोहरत और पद के बदले चार दिनों के लिए मां-बाप को वापस मोड़ देने की गुहार लगाई। मां-बाप का यह घर उनके लिए किला होता था, जोकि अब ढह गया है, अब इसके कमरे सुनसान पड़ गए हैं। दुनिया में उनके लिए मां-बाप जै सा इंतज़ार करने वाला कोई नहीं रहा। माता की गोद और पिता का हौसला खो जाने के बाद वह खुद को कमजोर और बूढ़ा महसूस कर रहे हैं। इस भावुकता भरे शब्दों ने मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में पानी ला दिया।