महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1202 मरीज ठीक होकर घर लौटे

नई दिल्ली,19 मई - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक लाख की आबादी पर कोरोना से 0.2 मौतें हो रही हैं, जबकि दुनिया में इतनी ही आबादी पर 4.1 मौतें हो रही है। विश्व स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक इस वायरस से दुनियाभर में 3 लाख 11 हजार 847 मरीजों की जान गई है। इसमें एक लाख आबादी पर सबसे ज्यादा 59.2 मौतें स्पेन में हुई। यहां अब तक 27 हजार 650 लोग दम तोड़ चुके हैं।
इटली दूसरे स्थान पर है। यहां एक लाख की आबादी पर 52.8 मौतें हुई हैं। इसके बाद ब्रिटेन है। यहां अब तक कुल 34 हजार 636 मरीजों की जान गई है। एक लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 52.1 है। अमेरिका में यह दर 26.6 है। यहां अब तक 87 हजार 180 लोगों की जान जा चुकी है। इतनी ही आबादी पर फ्रांस में 41.9, जर्मनी में 9.6, ईरान में 8.5 और कनाडा में 15 से ज्यादा मौतें हुईं हैं।