फाजिल्का जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी लोगों को घरों के लिए किया गया रवाना 

फाजिल्का, 20 मई - (प्रदीप कुमार) - पंजाब में अन्य राज्यों से काम करने आए प्रवासी लोगों को फाजिल्का जिला प्रशासन की तरफ से घर वापिस भेजा गया। फाजिल्का जिले के डिप्टी कमिशनर अरविंद पाल सिंह संधू ने बताया कि जिला फाजिल्का की विभिन्न सब-डिविजनों में रहते अन्य राज्यों के करीब 150 लोगों को बसों के द्वारा फिरोज़पुर के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों को स्पैशल रेलगाड़ी के जरिए घर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला फाजिल्का से अब तक 2200 से अधिक व्यक्तियों को तामिलनाडु, मणिपुर, जम्मू कश्मीर, उतरप्रदेश, बिहार, असम, झारखंड, केरल, गुजरात, रायबरेली, लखनऊ, आगरा/मथुरा, जेहलम, चिनाब, कर्नाटका,गोंडा, बलरामपुर, आदि स्थानों पर घरों तक पुहंचाया गया। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के संकट दौरान जिले से बाहरी राज्यों को जाने वाले लोगों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 117 प्रवासियों को बसों के जरिए और 2084 व्यक्तियों को स्पेशल रेलगाडियों के जरिए घरों तक पहुंचाया गया है।