भारत को अमरीका के समर्थन पर भड़का चीन 

बीजिंग, 21 मई (इंट): भारत-चीन सीमा विवाद पर वरिष्ठ अमरीकी राजनयिक के भारत का समर्थन किए जाने पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अमरीकी समर्थन को बकवास बताया है। चीन ने कहा कि सीमा विवाद पर दोनों देशों के बीच राजनयिक चैनलों से परामर्श चल रहा है, इसमें अमरीका का कोई काम नहीं है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन-भारत सीमा मुद्दे पर चीन की स्थिति लगातार स्पष्ट रही है। वैलस की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अमरीका की राजनयिक टिप्पणी केवल बकवास है।