पंजाबी रंगमंच की पहली अभिनेत्री उमा गुरबख्श सिंह का निधन 

अमृतसर, 23 मई - (जसवंत सिंह जस) - पंजाबी रंगमंच की पहली अभिनेत्री होने का मान प्राप्त करने वालीं उमा गुरबख्श सिंह सुपुत्री प्रसिद्ध गल्प्कार गुरबख्श सिंह प्रीत लड़ी का आज प्रातःकाल 6 बजे के करीब निधन हो गया। वह लगभग 93 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार चल रहीं थी। उनके छोटे भाई और शिरोमणि बाल साहित्यकार डॉ. हृदयपाल सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे गांव प्रीत लड़ी (लोपोके चुगांवां) में किया जायेगा।