बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पिता की हत्या

लुधियाना, 24 मई (परमिन्द्र सिंह आहूजा): थाना दरेसी के अंतर्गत क्षेत्र माधोपुरी में सगी बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले पिता की उसकी पत्नी व पुत्र द्वारा हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ कत्ल का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त राज किशोर उर्फ कर्ण के रूप में की गई है और वह पेशे से बिल्ंिडग कंट्रैक्टर था, मृतक राज किशोर पिछले काफी वर्षों से लुधियाना में ही रह रहा था। 20 वर्ष पहले उसका विवाह गीता नामक लड़की से हुआ था, गीता का यह दूसरा विवाह था गीता के पहले विवाह में एक लड़की व लड़का विशाल है, जबकि राज किशोर से उसके तीन बच्चे पैदा हुए, जिनमें 15 वर्ष की लड़की, लड़का शुभम और संदीप शामिल हैं। जांच कर रहे ए.सी.पी. गुरबिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक राज किशोर अय्याश किस्म का व्यक्ति था और शराब पीने का आदी था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह अपनी सगी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए गीता पर दबाव डाल रहा था और उसने इस लिए पहले भी कई बार कोशिश की थी परन्तु वह सफल नहीं हो सका। गत रात भी मृतक की लड़की ने विरोध किया। उन्होंने बताया कि राज किशोर जब अपने उद्देश्य में कामयाब न हो सका तो उसने अपने गले में टी.वी. की तार डाल कर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज किशोर द्वारा अपनी पत्नी गीता की बुरी तरह से मारपीट भी की गई, आज ऐसा होता देखकर गीता उसकी लड़की व लड़का शुभम ने भी अपने पिता की इस हरकत का विरोध किया, इन तीनों ने मिल कर राज किशोर द्वारा आत्महत्या के लिए गले में डाली टी.वी. की तार से उसका गला घोंट दिया। जिसके परिणाम स्वरूप उसकी मौत हो गई। शोर की आवाज़ सुन कर वहां लोग इकट्ठे हो गए और उसने इसकी सूचना पुलिस का दी। सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच कर रहे अधिकारी ए.सी.पी. गुरबिंदर संह ने बताया कि वर्ष 2014 में भी राज किशोर द्वारा अपनी सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया गया था, जिस लिए गीता ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। 6 महीने जेल में रहने उपरांत राज किशोर ने अपनी पत्नी से समझौता कर लिया, जिस पर वह ज़मानत पर बाहर आ गया था। उसने बताया कि राज किशोर द्वारा कुछ समय पहले गीता की बहन से भी ऐसी हरकत की गई थी। उसने बताया कि हाल की घड़ी पुलिस द्वारा गीता उसके लड़के शुभम व नाबालिग के खिलाफ कत्ल का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।