अवैध संबंधों के कारण महिला के लड़कों द्वारा युवक का कत्ल

रायकोट, 24 मई (बलविन्द्र सिंह लित्तर, नि.प.प.): अवैध संबंधों के कारण महिला के लड़कों ने युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस अवसर पर पुलिस थाना सदर रायकोट में मृतक जीवन सिंह (35) वासी भैनी बड़िंगां थाना सदर रायकोट जो अभी कवारा था, जिसके पिता रणजीत सिंह ने पुलिस थाना सदर रायकोट की सब-इंस्पैकटर कमलदीप कौर को दिये बयानों में बताया कि 19 मई की सायं 6.30 बजे मेरा लड़का जीवन सिंह जो घर के बाहर बैठा था और अपना फोन चला रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि इस दौरान वह अपनी बेटी सर्बजीत कौर के साथ अपने घर के गेट के आगे खड़े थे। इसी दौरान हमारे पड़ौसी तलविन्द्र सिंह उर्फ शोभा और हरविन्द्र सिंह उर्फ रवि दोनों पुत्र जगदेव सिंह जिनके पास लोहे की पाईप व लक्कड़ का बाला पकड़ा हुआ था ने मेरे पुत्र जीवन सिंह के सिर पर चोटें मार कर घायल कर दिया। उन्हाेंने बताया कि इस दौरान हमने जब शोर मचाया तो दोनों लड़के अपने हथियारों सहित फरार हो गए। जब हम गिर पड़े तो अपने लड़के को उठाया जो बेहोश था। जिसको हम सिविल अस्पताल रायकोट ले गए जहां डाक्टरों ने उसके सिर में चोटें गंभीर होने के कारण उसको इलाज के लिए पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रंजिश की वजह यह है कि उक्त युवकों की मां बलजीत कौर मेरे लड़के जीवन सिंह के साथ धक्के से विवाह करवाना चाहती थी जबकि मेरे लड़के के बार-बार मना करने पर बलजीत कौर ने कत्ल करवाया है। इस संबंध में पुलिस थाना सदर रायकोट में दिये बयानों के आधार पर मुकद्दमा नम्बर-44 धारा-302, 34 आई.पी.सी. के तहत दर्ज किया गया है। इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि उक्त महिला का पति कुवैत में रोजी-रोटी कमाने गया है जिस दौरान उक्त महिला के अवैध संबंध मृतक जीवन सिंह से बन गए। जिस कारण महिला के दोनों पुत्र इस संबंधों को बर्दाश्त नहीं करते थे जिस कारण उन्होंने साजिश के तहत कत्ल को अंजाम दिया।