नहीं रहे हॉकी ओलंपियन पदमश्री बलबीर सिंह सीनियर

एसएएस नगर, 25 मई - (केएस राणा) - हॉकी ओलंपियन पदमश्री बलबीर सिंह सीनियर आज प्रातःकाल 6:17 बजे अकाल प्रस्थान कर गए हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण 8 मई को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, दो बार दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। शुरुआत में उनकी हालत में सुधार हुआ था परन्तु दिल का दौरा पड़ने से उनकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनको आईसीयू में रखा गया था।