कैप्टन द्वारा पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर दुःख का प्रकटावा 

चंडीगढ़, 25 मई - पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ओलम्पिक खेलों में भारत के लिए तीन बार हॉकी में सोने का पदक  जीतने वाले बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर दुःख का प्रकटावा करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें कैप्टन ने भावुक होते हुए लिखा कि हॉकी के महान नायक बलबीर सिंह सीनियर जी हमारे में नहीं रहे परन्तु हॉकी के क्षेत्र में उनका बेमिसाल योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम चमकाने में उन्होंने जो दिन-रात मेहनत की वह सदा हमारे दिलों में रहेगी।