अगले 5 दिनों तक असम और मेघालय में भारी बारिश होगी


नई दिल्ली ,26 मई - मौसम विभाग के अनुसार  बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवाओं की वजह से अगले 5 दिनों तक असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर , मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान है।