बठिंडा में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का पुराना रिकॉर्ड 

बठिंडा, 27 मई - (नायब सिद्धू) - बठिंडा में गर्मी ने 20 साल का पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आज 47.5 डिग्री तापमान रहा। वर्ष 2000 के बाद आज सबसे ज्यादा तापमान है और 2014 में 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जानकारी देते हुए मौसम विभाग के डॉक्टर राज कुमार ने बताया कि आज सबसे ज्यादा गर्मी रिकार्ड की गई है। 20 साल पहले इतनी गर्मी पड़ी थी, इसके साथ ही आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। वहीं 29 और 30 तारीख को हलकी बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।