कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी के बेटे ने विकास कार्य के लिए बांटे 24 लाख के चेक

गुरुहरसहाय, 28 मई - (कपिल कंधारी) - कांग्रेस सरकार की ओर से गांव की नुहार को बदलने के लिए गांव में रह गए विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री व हलका विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के बेटे अनुमित सिंह हीरा सोढ़ी की ओर से अलग-अलग गांवों की ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के चक वितरित किए गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए हीरा सोढ़ी ने कहा कि आज उनकी ओर से गांव राजा राय की पंचायत को 5 लाख 78 हज़ार गांव फारु के की पंचायत को 6 लाख बस्ती दुला सिंह की पंचायत को 1 लाख 87 हज़ार आतू वाला की पंचायत को 1 लाख 87 हज़ार गांव मोती वाला को 3 लाख 50 हज़ार बस्ती सरूप सिंह वाला को 3 लाख बस्ती बोहड़िया को 2 लाख की राशि के चेक वितरित किए गए हैं।