समराला के नज़दीक रिश्ते में बहन भाई लगते लड़का-लड़की द्वारा आत्महत्या 

समराला, 30 मई - (गोपाल सोफत) - यहां से नजदीकी गांव नोलड़ी कलां में बीती रात एक लड़के और लड़की ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार लड़की नाबालिग बतायी जा रही है। मृतकों का गांव में आमने -सामने ही घर है और दोनों का आपस में बहन-भाई का रिश्ता है। दोनों ने रात को दस बजे गेहूं में डालने वाली दवा निगल ली। जिस के उपरांत दोनों को खन्ना के अलग-अलग प्राइवेट अस्पताल में लिजाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।