लॉकडाऊन के बाद एक ही शो में नज़र आएंगे सुनील और कपिल

कई मर्तबा हम जिंदगी के भागमभाग में इतने मशगुल होते हैं कि दोस्तों से बैठकर इत्मिनान से अपने किए पर बातें भी नहींकर पाते हैं। वरना कई बड़े-बड़े मसले यूं सुलझ जाएं।  तब एक बड़ी लड़ाई के समाप्त होने और दर्शकों को फिर से बेहतरीनकॉमेडी देखने का मौका मिल सकता है। लॉकडाउन में मिले मौके ने टीवी जगत के सबसे जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्माऔर सुनील ग्रोवर के बीच सुलह हो गई है। अब दोनों लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से एक ही शो में दर्शकों का मनोरंजनकरते नजर आ सकते हैं।उल्लेखनीय है कि किसी जमाने में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन बाद में दोनोंमें झगड़े की खबरें आई थीं। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। इसके बाद कपिल शर्मा ने बिना सुनील के शोचलाने की कोशिश की थी जिसमें वो फेल हो गए थे। उनका शो बंद हो गया था। बाद में कपिल शर्मा को सलमान खान का साथ मिला था और उनका शो दोबारा चल निकला था।  एक बार फिर से सुनील गुत्थी बन कर दर्शकों को खूब हसाएंगे।