झारखंड में 72 नए मामले आए सामने 

रांची, 31 मई - झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि राज्य में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 72 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में दर्ज किए गए मामलों की अबतक की सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 594 हो गई है।