महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का किया ऐलान, नई गाइडलाइंस जारी


नई दिल्ली ,31 मई  -महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐला कर दिया है। आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध रहेगा। समुद्र तटों, खेल के मैदानों, उद्यानों और खुले सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे के बीच व्यक्तिगत शारीरिक अभ्यास की अनुमति होगी।