आंध्र प्रदेश: सचिवालय के दो ब्लाक सील, कर्ममचारी में कोरोना की पुष्टि के बाद फैसला


नई दिल्ली, 01 जून आंध्र प्रदेश राज्य सचिवालय के दो ब्लॉक बंद कर दिए गए हैं। सचिवालय के एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है। दोनों ब्लॉक के कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है। सचिवालय में सभी 5 ब्लॉकों को सैनिटाइज किया जा रहा है।