श्रीलंका में फंसे 685 भारतीय नागरिकों को लेकर तूतीकोरिन (तमिलनाडु) में वीओ चिदंबरनार पोर्ट पर पंहुचा 


कोच्चि, नई दिल्ली, 02 जून  श्रीलंका में फंसे 685 भारतीय नागरिकों को लेकर तूतीकोरिन (तमिलनाडु) में वीओ चिदंबरनार पोर्ट पर पंहुचागया है आप को बतादे    भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस जलाश्व श्रीलंका में कोविड-19 लॉकडाउन के कारण फंसे 685 भारतीयों को लेकर सोमवार को स्वदेश रवाना हो गया। जहाज में सवार 685 यात्रियों में से 125 महिलाएं और सात बच्चे हैं। रक्षा सूत्रों ने यहां कहा कि जहाज सोमवार रात कोलंबो बंदरगाह से रवाना हुआ।उन्होंने कहा कि इस पोत के मंगलवार दोपहर से पहले तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचने की उम्मीद है। नौसेना के विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के मिशन के तीसरे चरण के तहत यह पोत सोमवार सुबह कोलंबो पहुंचा था।