निसर्ग चक्रवाती तूफान, भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ का भी खतरा

नई दिल्ली, 02 जून कोरोना संकट के बीच एक और आफत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बेहद करीब है। पूर्वमध्य अरब सागर में डिप्रेशन तीव्र हो गया है और अलगे 12 घंटे में यह चक्रवाती तूफान निसर्ग में परिवर्तित होने वाला है। इससे गंभीर चक्रवाती तूफान, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरे उठने की चेतावनी जारी की गई है। निचले इलाकों में बाढ़ आने की भी संभावना है। निसर्ग 3 जून को दोपहर में दक्षिण मुंबई से 94 किलोमीटर दूसर रायगढ़ के अलीबाग में तट से टकराएगा। उस समय हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट में साइक्लोन्स की इंचार्ज सुनिता देवी ने कहा, ''लैंडफॉल का स्थान अलीबाग के बेहद नजदीक हो सकती है। लेकिन मुंबई में भी बहुत नुकसान की आशंका है।''

अभी दबाव का क्षेत्र पणजी (गोवा) से 280 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपूर्व, दक्षिण-दक्षिण पश्चिम मुंबई (महाराष्ट्र) से 490 किलोमीटर और दक्षिण-दक्षिणपश्चिम सूरत (गुजरात) से 710 किलोमीटर दूर है।