दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद मनोज तिवारी ने किया ट्वीट 

नई दिल्ली, 02 जून - भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज मनोज तिवारी की जगह आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, 'भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इस 3.6 साल के कार्यकाल में जो प्यार और सहयोग मिला। उसके लिये सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, व दिल्ली वासियों का सदैव आभारी रहूंगा। जाने अनजाने कोई त्रुटि हुई हो तो क्षमा करना। नए प्रदेश अध्यक्ष भाई आदेश गुप्ता जी को असंख्य बधाइयां।