दिल्ली से आई महिला का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव 

नवांशहर, 02 जून - (गुरबख्श सिंह महे) - फराला गांव के साथ संबंधित एक 36 वर्षीय महिला, जोकि दिल्ली से अपने मां-बाप के पास आई थी और उसे भी रैल माजरा के एकांतवास में रखा गया था, का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर आरपी भाटिया ने बताया कि उसे तुरंत गुरू नानक मिशन चैरिटेबल अस्पताल ढाहां कलेरां में बनाये कोविड केयर सेंटर में तबदील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आज के मामलों को मिलाकर जिले में चार एक्टिव केस हो गए हैं।