जब बच्चें का मन हो उदास

उदासी तो किसी भी उम्र में, कभी भी किसी को घेर सकती है। अगर हम उदासी को पहचान लें तो हम जल्दी उस समस्या से उबर सकते हैं।  डिप्रेशन आने पर उससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है इसलिए हमें उदासी को जल्दी बाय बाय कर देना चाहिए ताकि डिप्रेशन की नौबत न आए। बच्चों को इन टिप्स को आजमा कर उदासी को बाय कर देना चाहिए।
व्यस्त रहें
बच्चों, जब भी आप उदास हों, बिस्तर में न घुसें। अपनी पसंद का टीवी शो देखें, कोई इनडोर गेम खेलें, अपनी पसंद के गाने सुनें, घर में पौधों को पानी  दें, अपना बुक शेल्फ साफ करें, अपनी अलमारी को साफ करें, ड्राइंग बनाएं, पेटिंग करें। कुछ लिख सकते हैं तो लिखें। मम्मी की मदद भी कर सकते हैं।
अपनी समस्या बताएं
जब कभी आपके मन में कुछ चल रहा हो तो अपने माता- पिता से शेयर अवश्य करें। माता पिता आपकी उथल पुथल को जानने के बाद कोई न कोई रास्ता आपके लिए जरूर निकालेंगे। 
म्यूजिक सुनें 
अपना पसंद का म्यूजिक सुनने से मन उस समस्या से दूर होता है। चाहें तो म्यूजिक पर अपने कमरे में नृत्य भी कर सकते हैं। उससे मन की उथल पुथल शांत होगी। 
व्यायाम करें 
 थोड़ी सी साइकिलिंग कर या बास्केट बाल खेल कर मन को शांत किया जा सकता है। चाहें तो दोस्तों के साथ कोई आउटडोर खेल खेल कर मन को प्रसन्न कर सकते हैं। इनसे मन को सुकून मिलता है।
अपने शौक पर ध्यान दें
अगर आपकी कोई हॉबी है जैसे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाना, कविताएं लिखना, स्केच बनाना उस पर ध्यान देकर भी मन प्रफुल्लित होगा। (उर्वशी)