जेसिका हत्याकांड का आरोपी मनु शर्मा रिहा

नई दिल्ली, 2 जून (एजैंसी/जगतार सिंह) : दिल्ली के उप-राज्यपाल ने जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा को समय से पूर्व जेल से रिहा करने की मंजूरी दे दी, जिसे बाद में रिका कर दिया गया। वह इस मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहा है। आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने पिछले महीने मनु शर्मा को समय से पूर्व रिहा करने का सुझाव दिया था। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की अध्यक्षता में 11 मई को हुई एसआरबी की बैठक में यह सिफारिश की गई थी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे मनु शर्मा को जेसिका लाल की हत्या के मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिसम्बर 2006 में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।