डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोगों को दी घर के अंदर रहने की सलाह

नई दिल्ली, 03 जून - पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'चक्रवात निसर्ग गंभीर तूफान में बदल गया है। यह 5.30 बजे पूर्वी अरब सागर से लगभग 165 किमी दक्षिण-पश्चिम में अलीबाग और मुंबई से 215 किमी दक्षिण में केंद्रित हो गया। तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन निचले इलाकों से लोगों को निकाला जाएगा।