पंजाब में कोरोना की नि: शुल्क टैस्टिंग का फैसला

चंडीगढ़, 4 जून (अजीत ब्यूरो): महामारी के फैलाव को रोकने हेतु कोविड-19 के मरीजों का समय पर पता लगाने हेतु लोगों की बड़े स्तर पर स्क्रीनिंग किए जाने को ध्यान में रखते पंजाब सरकार ने सूचीबद्ध अस्पतालों, क्लीनिकों एवं लैबोरेटरियों द्वारा भेजे कोविड-19 के नमूनों की निशुल्क आर.टी-पी.सी.आर. टैस्टिंग करवाने का फैसला लिया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। मंत्री ने कहा कि सिविल सर्जनों को उन निजी अस्पतालों, क्लीनिकों एवं लैबों को सूचीबद्ध करने के लिए निर्देश जारी की गई है जो नमूनों की निशुल्क टैस्टिंग सुविधा देने हेतु स्वेच्छा से सूचीबद्ध होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यह अनिवार्य किया गया है कि प्राइवेट अस्पताल, क्लीनिकों एवं लैबोरेटरियों के पास कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों हेतु अलग जगह होनी चाहिए जहां नमूने लिए जाएंगे और नमूने लेने वाले व्यक्ति द्वारा पूरे निजी सुरक्षा उपकरण पहले होने को सुनिश्चित बनाया जाएगा। प्राइवेट अस्पताल आवश्यक लोजिसटिक्स का प्रबन्ध करेगा और नमूने एकत्रित करेगा, उनको पैक करेगा और प्रोटोकाल के अनुसार निकटस्थ सरकारी स्वास्थ्य संस्था को भेजेगा। वह आर.टी-पी.सी. आर एप में आई.सी.एम.आ प्रोटोकाल के अनुसार विवरणों को भरना सुनिश्चित बनाते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए यूजर नेम एवं पासवर्ड संबंधित सिविल सर्जनों द्वारा कलैक्शन सैंटरों हेतु निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्राइवेट अस्पताल एवं क्लीनिक सैम्पलों सहित सैम्पल आई.डी. के साथ आर टी-पी.सी.आर. एप द्वारा तैयार लाईन सूची भेजेंगे और भेजे गए नमूनों की सरकारी लैबोरेटरियों में निशुल्क जांच की जाएगी।