जालंधर में आठ और मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जालंधर, 5 जून - (एमएस लोहियां) - जालंधर में आज कोरोना के आठ और मरीजों के मिलने से जिले में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज पॉजिटिव आए व्यक्तियों में गांव आलूवाल की रहने वाली 33 साल की महिला, भार्गव कैंप का 35 साल का व्यक्ति, राज नगर बस्ती बावा खेल का 55 साल का व्यक्ति, न्यू अमर नगर की रहने वाली 35 साल की महिला, मोहल्ला शिवराज गढ़ की रहने वाली 29 साल की महिला, न्यू सराए केचुली का रहने वाला 27 साल का व्यक्ति, शिव नगर, सोडल की रहने वाली 55 साल की महिला और लाजपत नगर का रहने वाला 70 साल का व्यक्ति शामिल हैं।