पंजाब के हकों का हनन हो रहा है - भगवंत मान 

चंडीगढ़, 06 जून - (सुरिन्दरपाल सिंह) - 'आप' के सांसद भगवंत मान ने आज कहा कि पंजाब के हकों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दो बड़े घोटाले सामने आए हैं जिसमे एक नकली बीज का घोटाला जिसके मंत्री सीएम खुद है और दूसरा एक्साइज का घोटाला उसके मंत्री भी सीएम ही है। उन्होंने आगे कहा कि इन घोटालों के जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है तो क्या वह खुद के खिलाफ ही जांच करवाएंगे, तो उसमे लोग यकीन कैसे करेंगे जिसमे सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग की है। मान ने कहा कि जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा का नाम बीज घोटाले में है जबकि उनके पास जिम्मेदारी जेलों की है। इसमें सीएम को क्या जानकारी नही थी और अगर ऐसा ही हुआ है तो रंधावा को कैबिनेट से तुरन्त प्रभाव से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि उनके मंत्री रहते जांच होगी तो कैसे निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि  यदि रंधावा को हटाया न गया तो 'आप' द्वारा सड़कों पर प्रदर्शन किया जायेगा और रंधावा के घर का घेराव भी किया जायेगा।