आवारा कुत्तों ने किसान को नोच-नोचकर खाया, मौत

समाना, 06 जून - (गुरदीप शर्मा, हरविन्दर सिंह टोनी) - नजदीकी गांव मवी सपां में आज आवारा कुत्तों ने सुबह सैर करने गए एक किसान को नोच लिया। इसके बाद गंभीर घायल हुए किसान को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक किसान निर्मल सिंह (60) पुत्र गुरदेव सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने जानकारी देते बताया कि निर्मल सिंह आज सुबह 4 बजे के करीब घर से खेतों की ओर सैर करने गया था। जब वह काफी देर तक वापस न आये, तो तलाश करने पर देखा कि आवारा कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोच-नोचकर खाया हुआ था और उसके शरीर से बाजुओं, गला और अन्य स्थानों से मांस बुरी तरह खाया हुआ था। इसके बाद तुरंत निर्मल सिंह को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांववासियों ने मांग करते कहा कि मृतक किसान निर्मल सिंह, जो आर्थिक पक्ष से कमजोर था, के परिवार को सरकार द्वारा 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाये और आवारा कुत्तों समेत आवारा जानवरों की मुसीबत का हल किया जाये।