परमबंस सिंह रोमाणा बने शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रधान 

फरीदकोट, 08 जून - (जसवंत सिंह पुरबा) - शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी के प्रवक्ता और हलका फरीदकोट के इंचार्ज परमबंस सिंह रोमाणा की पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए उनको यूथ अकाली दल का राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त किया है। स. रोमाणा की नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं विशेष कर युवाओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। स. रोमाणा एक पढ़े लिखे नेता, पार्टी के अलग-अलग पदों पर काम करने के इलावा पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के अति करीबी और विश्वास पात्रों में से एक हैं।