पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का निधन 

ओडिशा, 9 जून - पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन चरण सेठी का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 79 साल के अर्जुन सेठी ने सोमवार शाम को आखिरी सांसें लीं। सेठी वाजपेयी सरकार में 2000 से 2004 तक केंद्रीय जल संसाधन मंत्री थे।