पति ने तेजधार हथियार से किया पत्नी का कत्ल 

राजपुरा, 10 जून - (रणजीत सिंह) - राजपुरा शहर में भोगलां रोड पर रहने वाले पति ने तेजधार हथियार के साथ हमला करके अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया है। यह भी पता लगा है कि पत्नी के पेट में पल रहा बच्चा भी बच नहीं सका। यह जानकारी थाना प्रमुख महिमा सिंह ने दी है।