घरेलू विवाद के चलते कलयुगी पुत्र द्वारा पिता का कत्ल 

जालंधर, 11 जून - जालंधर के गुरू नानकपुरा वेस्ट में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, भोपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते किसी तेजधार हथियार के साथ अपने पिता का कत्ल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।