सुखबीर द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों की पहली सूची की घोषणा

चंडीगढ़, 11 जून (अ.स.): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के पदाधिकारियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। घोषित की गई सूची अनुसार स. बलविन्द्र सिंह भूंदड़ पार्टी के महासचिव नियुक्त किए गए हैं। जत्थेदार तोता सिंह, स. निर्मल सिंह काहलों, स. चरनजीत सिंह अटवाल, डा. उपिन्द्रजीत कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, स. महेशइन्द्र सिंह ग्रेवाल, डा. दलजीत सिंह चीमा, स. शरनजीत सिंह ढिल्लों, स. जनमेजा सिंह सेखों, स. आदेश प्रताप सिंह कैरों, नरेश गुजराल, स. जगमीत सिंह बराड़, प्रकाश चन्द गर्ग, स. हरमनजीत सिंह दिल्ली व स. हरमेल सिंह टोहड़ा को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया है। एन.के. शर्मा पार्टी के कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं जबकि स. हीरा सिंह गाबड़िया व स. मनजिन्द्र सिंह सिरसा के नाम कोर कमेटी में सदस्यों के रूप में शामिल किए गए हैं। स. गाबड़िया को पार्टी के बी.सी. विंग का पुन: प्रधान नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पार्टी नेता स. सिकंदर सिंह मलूका को किसान विंग का प्रधान व पार्टी के कर्मचारी विंग का कोआर्डीनेटर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त यूथ नेता स. सरबजीत सिंह साबी को यूथ अकाली दल का महासचिव व पवन कुमार टीनू को पार्टी के एस.सी. विंग का महासचिव नियुक्त किया गया है।