दिल्ली में एक दिन में कोरोना केसों की संख्या का नया रिकॉर्ड, आज 2137 नए केस मिले, 71 की मौत


नई दिल्ली, 12 जून दिल्ली में आज एक दिन में कोरोना केसों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। 24 घंटे में दिल्ली में 2137 नए केस मिले है, जबकि 71 मरीजों की मौत हो गई। वहीं आज 667 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। दिल्ली में अब कुल पॉजिटिव केस 36,824 हैं, जबकि 1214 लोगों की मौत हो चुकी है।