कोरोना की जंग हारे एएसआई का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार 

तरनतारन,13 जून - (हरिन्दर सिंह, विकास मरवाहा) - तरनतारन में कोरोना वायरस के कारण आज दूसरी मौत होने का समाचार मिला है। जानकारी के मुताबिक, यहां आज पंजाब पुलिस के एएसआई सुखदयाल सिंह (55) की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है, जोकि अमृतसर के अस्पताल में भर्ती थे। एएसआई सुखदयाल सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मुगलवाला में किया गया। इसके इलावा आज तरनतारन में दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।