बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में खुदकुशी की

नई दिल्ली, 14 जून  बॉलीवुड से बड़ी खबर सामने आई ई है। मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी अभिनेता के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था। उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरू किया।