आज होगा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार

मुंबई,15 जून - ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्‍होंने कल मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी मिली है कि सुशांत का परिवार और उनके कुछ करीबी लोग पटना से मुंबई पहुंच रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। सुशांत के परिवार ने कहा है कि सुशांत के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी मुंबई में ही अंतिम संस्कार करने का आग्रह किया है।